महेंद्र सिंह धोनी मोबाइल में देख रहे थे फिल्म तभी पत्नी साक्षी ने ध्यान पाने के लिए की ऐसी शरारत, तस्वीर हुई वायरल
दुनिया
अब महेंद्र सिंह धोनी की झलक लॉकडाउन के बीच फैंस को देखने को मिल रही है। साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साक्षी ने पोस्ट की है उसमें बेड पर लेते हुए धोनी दिखाई दे रहे हैं। साक्षी की गोद में धोनी के पैर हैं और वह मोबाइल चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी के पैर का अंगूठा साक्षी काटती हुई दिख रही हैं।
इंस्टग्राम पर इस तस्वीर को साक्षी ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ऐसा वक़्त जब आपको मिस्टर स्वीटी की अटेंशन की भूख हो। फैंस को साक्षी की यह तस्वीर बहुत पसंद आ रही है और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इससे पहले माही के रांची फार्म हाउस का एक वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था और उसमें धोनी की बेटी जीवा खेलती हुई दिखाई दे रही थीं।
कोरोना महामारी : कोरोना के खिलाफ लड़ाई में युवराज सिंह ने दिल्ली को दिए 15 हजार एन-95 मास्क
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएसधोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप का सेमीफइनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में धोनी रन आउट हुए थे जिसके बाद टीम इंडिया की साड़ी उम्मीदें टूट गई थी। कोरोना वायरस ने महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट में वापसी पर पानी फेर दिया। दरअसल आईपीएल के जरिए धोनी ने क्रिकेट मैदान पर वापसी करनी थी।
मलिंगा को मिला आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का सम्मान
आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया है। किसी को नहीं पता कि इस साल आईपीएल का आयोजन होगा भी या नहीं। कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि आईपीएल के स्थगित होने के बाद अब क्रिकेट मैदान में आईपीएल की वापसी मुश्किल हो गयी है।