यूपी के बाद अब मुंबई में दिखा विनोद यादव की फिल्म ‘गुंडा’ का जलवा
जनमत की पुकार
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ आज से मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जहां फिल्म का जलवा पहले शो से ही बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। युवा स्टार नवोदित अभिनेता विनोद यादव की भोजपुरी फिल्म ‘गुंडा’ इससे पहले यूपी में रिलीज हो चुकी है, जहां फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म ‘गुंडा’ पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म बनी थी, जिसे यूपी बरेली के एक पीवीआर मल्टीप्लेक्स में भी जगह मिली थी और दो सप्ताह तक फिल्म मल्टीप्लेक्स में चली। बताया जाता है कि फिल्म से डेब्यू कर रहे विनोद यादव को दर्शकों ने पहली ही फिल्म में खूब पसंद किया था। उसके बाद आज से यह फिल्म मुंबई में रिलीज हो चुकी है। निर्देशक इकबाल बक्श की फिल्म ‘गुंडा’में विनोद यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह और गुंजन पंत भी लीड रोल में हैं।

फिल्म को पहले दिन मिले रिस्पांस पर युवा स्टार विनोद यादव ने दर्शकों का आभार जताया और कहा कि यह मेरी खुशनसीबी है कि फिल्म को दर्शकों का प्यार भर – भर कर मिल रहा था। पहले मैं सोचता था कि फिल्म इंडस्ट्री में आना सबके बस की बात नहीं है। लेकिन इस फिल्म को मिल रहे प्यार और दुलार ने मेरी समझ को गलत करारा दिया और यह विश्वास दिलाया कि अगर लगन और समर्पण हो तो दुनिया का कोई भी मंजिल ऐसा नहीं है, जिसे छुआ नहीं जा सकता है। आज मेरे पास और भी फिल्मे हैं, लेकिन गुंडा मेरी पहली फिल्म है और यह सुपर हिट हो रही है। यह किसी भी डेब्यूडंट एक्टर के लिए बेहद सुकून देने वाली बात है।
उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह से लोगों ने फिल्म को पसंद किया, मुझे उम्मीद है मेरी फिल्म ‘गुंडा’ को भोजपुरी के दर्शक मुंबई में भी पसंद करेंगे। मेरा आग्रह भी है कि दर्शक फिल्म देखने जरूर जायें, क्योंकि इसमें आपको इंटरटेंमेंट का फुल पैकेज मिलेगा। कहानी, पटकथा, संवाद, गाने और एक्शन आपके दिल को छू लेने वाले हैं। इसलिए फिल्म को मिस न करें। फिल्म का संगीत धनञ्जय मिश्रा ने तैयार किया है जो एक से बढ़ कर एक है।